बोडरा में एनएसएस शिविर का समापन


छत्तीसगढ़ टुडे,
ग्राम बोड़रा में यशवंत राव मेघावाले शासकीय कॉलेज मगरलोड के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 12 से 18 नवंबर तक सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

कॉलेज के 70 स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के बीच स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण संदेश, नशा मुक्ति जागरूकता, मतदाता जागरूकता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश साहू थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर युवा समाज सेवा और आत्मविश्वास की राह पर आगे बढ़ सकते हैं।

प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क और सामाजिक दायित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा कि समय का सम्मान करने वाला ही जीवन में सफलता पाता है। जनभागीदारी समिति सदस्य होरीलाल ने कहा कि एनएसएस शिविर से मिली सीख को छात्रों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

जनपद सदस्य पूनम दशरथ ने युवाओं को लक्ष्य के प्रति निरंतर सकारात्मक प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सरपंच केवल राम वर्मा, उप सरपंच योगेश्वर वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष रूपेश साहू, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमा चंद्राकर, डॉ. सुशीला साह आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने