यशवंत राव मेघावाले कॉलेज में रंगोली स्पर्धा में कैलाश कुमार और चित्रकला में काजल को प्रथम स्थान

न्यूज | मगरलोड

यशवंत राव मेघावाले शासकीय कॉलेज मगरलोड में 21 नवंबर को जनजाति गौरव पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन और भूगोल एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि महेश देव अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता रायपुर और विशिष्ट अतिथि राजेश साहू जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय मगरलोड थे। महेश देव ने जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, उनके वीर नायकों की बहादुरी और अंग्रेजों के साथ संघर्षों को बताया।

अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने की, जिन्होंने जनजातीय समाज के इतिहास और उनकी एकजुटता, साहस की सराहना की। उन्होंने कहा हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में योगदान देना चाहिए। जनजाति गौरव माह के उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक कार्यक्रम संयोजक और सहायक प्राध्यापक भूगोल कौशलेश ध्रुव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनजाति गौरव माह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में कैलाश कुमार ने प्रथम स्थान, मोना यादव और योगिता साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मानसी को प्रथम और वीना साहू को द्वितीय स्थान मिला। चित्रकला में काजल प्रथम और कैलाश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के तहत एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा खिलेश्वरी ने रानी दुर्गावती के शौर्य पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा खिलेश्वरी, नम्रता, प्रभा, याचना, तेजस्वी ने जनजातीय लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस आयोजन में डॉ. घनश्याम देवांगन, निरूपा साहू, दिव्या देवांगन, डॉ. रामादेवी चंद्राकर, डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक, अशैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही। मंच संचालन डॉ. यशोदा साहू ने किया। कार्यक्रम का समापन दीपक कश्यप द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने