CG Board 10th,12th Time Table: इस बार 10वी, 12वी बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों को अब कमर कस लेना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ भी इस बार बोर्ड परीक्षाओं को समय पर कराने की तैयारी में है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
10वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल
• 21 फरवरी से 13 मार्च तक होगी परीक्षा
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरु होंगी। पहला पेपर आमतौर पर भाषा विषयों का रहता है, जबकि अंतिम परीक्षा 13 मार्च को समाप्त होगी। मंडल ने बताया कि होली के दिन किसी भी वर्ग की परीक्षा नहीं रखी जाएगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल:
• 20 फरवरी से 18 मार्च तक
12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से शुरु होगी। पहला पेपर भूगोल और भौतिक शास्त्र का रखा गया है। इसके बाद कला, वाणिज्य और विज्ञान सभी संकायों की परीक्षाएं क्रमवार आयोजित की जाएंगी। अंतिम परीक्षा 18 मार्च को होगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा के मुख्य बातें
• परीक्षा समयः सुबह 9:00 से 12:15 बजे तक
• छात्रों को 9:00 बजे से पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना आवश्यक
• प्रथम प्रश्नपत्रः भूगोल / भौतिक शास्त्र 20 फरवरी
• अंतिम प्रश्नपत्रः 18 मार्च
एग्जाम सेंटर में समय की सख्ती
• छात्रों को निर्धारित समय 9 बजे से पहले सेंटर में पहुंचना होगा।
• 9 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
• उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र वितरण का समय तय किया जाएगा ताकि परीक्षा सुचारु रहे।
छात्रों और अभिभावकों के लिए सलाह
• आधिकारिक वेबसाइट से पूरा टाइम टेबल डाउनलोड करें।
• एडमिट कार्ड स्कूलों के माध्यम से जल्द जारी होंगे।
• समय से पहले सेंटर पहुंचें और प्रैक्टिकल की तैयारी भी पूरी रखें।

