सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है. किसान इसे लगाकर सिंचाई में होने वाले बिजली बिल के खर्च से छुटकारा पा सकते है.
अगर आप अपने खेत में सिंचाई के बिजली बिल से परेशान हैं, तो आप अपने खेत में सोलर पैनल लगा सकते हैं. सरकार इसपर भारी सब्सिडी दे रही है. खास बात यह है कि पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सब्सिडी देगी. जहां एक किलोवाट पावर पर 45 हजार, दो किलोवाट पावर पर 90 हजार, तीन किलोवाट पावर पर 1 लाख 8 हजार की सब्सिडी की योजना है. इसे बावली, कुएं, बोरवेल और नदी में लगाया जा सकता है.
क्रेडा विभाग के अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि यह सोलर पैनल सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के लोगों को दिया जा रहा है. किसान इस सोलर पैनल को लगाकर अपने बिजली बिल बचा सकते हैं. किसान इसे बावली, कुएं, बोरवेल और नदी में लगाकर सिंचाई कर सकते हैं. इसमें तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7 हजार रुपये, पिछड़ा वर्ग के लिए 12 हजार रुपये और सामान्य वर्ग के लिए 18 हजार रुपये देने होगे. किसान अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं.
सोलर पैनल लगाने के लिए जरूरी दस्तावेज
किसान इस सोलर पैनल को लगाने के लिए जमीन का बी-1, बी-2, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी क्रेडा विभाग में फॉर्म भरकर जमा करेंगे. इसके बाद सर्वेक्षण होगा और फिर सोलर पैनल सेंशन हो जाएगा. इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन महीने का समय लगेगा. किसान इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली बिल का खर्च बचा सकते है.


