SIR Form Fill UP: SIR फॉर्म कैसे भरना है और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी, यहां देखें सब कुछ

SIR Application Form PDF: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) फॉर्म ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। जहाँ आप EPIC नंबर, फोटो अपलोड करें और ई-साइन सहित अन्य जरुरी डिटेल्स भरकर फॉर्म सबमिट कर सकते है। इसके लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स की बात करें तो इसमें आधार, आयु व पता प्रमाण, फोटो और वोटर आईडी आदि शामिल है। बता दें कि SIR के दूसरे फेज की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। आप यहाँ SIR Application से जुड़ी हर एक डिटेल्स आप यहां देख सकते है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision-SIR) के तहत मतदाता सूची अद्यतन (Voter Enumeration) की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और UTs में योग्य मतदाताओं को शामिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य उन सभी मतदाताओं को पंजीकृत करना है जो बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) की घर-घर सर्वे प्रक्रिया के दौरान छूट गए थे। बता दें कि दूसरे फेज के तहत अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। मतदाता कैसे देखें अपना नाम: मतदाता अपना और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ का उपयोग कर सकते हैं।बात दें कि तकनीकी या जानकारी संबंधी सहायता के लिए, ECI नेट ऐप पर 'Book-a-Call with BLO' की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही किसी भी सहायता के लिए मतदाता अपने एसटीडी कोड के साथ 1950 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। R

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने