टोकन तुंहर हाथ – अब घर बैठे पाएं धान बिक्री का टोकन , जानिए कैसे काटे टोकन

टोकन तुंहर हाथ – अब घर बैठे पाएं धान बिक्री का टोकन

अगर आप छत्तीसगढ़ के किसान हैं और अभी तक अपना धान समर्थन मूल्य पर मंडी में नहीं बेच पाए हैं, तो अब आपको लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। सरकार ने किसानों के लिए “तुंहर टोकन मोबाइल ऐप” लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से किसान घर बैठे ही ऑनलाइन धान खरीदी का टोकन प्राप्त कर सकते हैं।


छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी – मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
राज्य समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल
धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2025 – 31 जनवरी 2026
प्रति एकड़ खरीद सीमा 21 क्विंटल
खरीद केंद्र कुल 2739 केंद्र

तुंहर टोकन मोबाइल ऐप लॉन्च

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने किसानों के लिए “Token Tuhar Hath” नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से किसान रविवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक धर बैठे टोकन ले सकते हैं।

⏱ टोकन कब मिलेगा?

किसान वर्ग अधिकतम टोकन
सीमांत कृषक (2 एकड़ तक) 1 टोकन
लघु कृषक (2–10 एकड़) 2 टोकन
दीर्घ कृषक (10+ एकड़) 3 टोकन
समय हर दिन 8 AM – 5 PM

मोबाइल ऐप का नाम

Token Tuhar Hath


किसानों के लिए प्रमुख लाभ

  • घर बैठे टोकन सुविधा
  • समय और धन की बचत
  • अपनी पसंद की तारीख चुनने की सुविधा
  • भीड़ और लाइन से छुटकारा
  • पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता

तुंहर टोकन ऐप से धान टोकन कैसे लें?

  1. सबसे पहले ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
  2. पहली बार रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी जानकारी व किसान कोड दर्ज करें।
  3. मोबाइल नंबर पर OTP आएगा – उसे भरें।
  4. अब ऐप में लॉगिन करें।
  5. टोकन के लिए आवेदन करें।
  6. दिन और तारीख का चयन करें।
  7. भेजने वाले धान की मात्रा (क्विंटल) भरें।

डाउनलोड लिंक: ()

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने