न्यूज | मगरलोड
यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने वीर बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है, यह दिन भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्यायों में से एक है, जो सिख पंथ और भारतीय संस्कृति की महान गाथाओं से जोड़ता है।
जिस प्रकार से दोनों बच्चों ने बलिदान दिया, उनके साहस को नमन करने और देश के युवाओं को नैतिक मूल्यों की सीख देने के लिए मनाया जाता है। यशोदा साहू ने बताया कि यह दिवस बलिदान को सम्मानित करता है। साहस निष्ठा की सीख देता है। युवा पीढ़ी को संदेश देता है की सत्यता धर्म और मानवता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। यह दिन साहस अखंडता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर डॉ. घनश्याम देवांगन, कौशलेश कुमार, निरूपा साहू, दिव्या देवांगन, डॉ. रमा चंद्राकर, अनीता साहू, सुषमा टंडन, नीरज साहू, सुशीला साहू, डॉ. विनोद कुमार समेत स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags
मगरलोड छत्तीसगढ़