धमतरी (छत्तीसगढ़)। जिले के व्यस्ततम इलाके घड़ी चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सीधे हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना में एक बाइक सवार युवक बोलेरो की चपेट में आ गया, जबकि बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
![]() |
| Ad |
📍 कहां और कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना धमतरी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घड़ी चौक की है। बोलेरो वाहन सिहावा चौक की ओर से घड़ी चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया।
उसी समय घड़ी चौक से सिहावा चौक की ओर जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक बोलेरो की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
🚦 हाईवे पर लगा लंबा जाम
टायर फटने के बाद बोलेरो डिवाइडर के बीच फंस गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल यातायात पुलिस और कोतवाली थाना को सूचना दी।
👮♂️ पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही यातायात और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बोलेरो वाहन को हटाकर यातायात थाने ले जाया गया है।



