नगर पंचायत करेली बड़ी में बहुत जल्द महाविद्यालय (कालेज) का निर्माण होना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 23 सितंबर 2025 को महतारी सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में महाविद्यालय की घोषणा की थी। अधिकारियों ने निर्माण के लिए आईटीआई के पास भूमि स्थल की जांच की। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नारायण देवांगन, पटवारी नवीन चंद्राकर, कोटवार जुगल चौहान और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। शासकीय भूमि खसरा नम्बर 1129/1 में 10 एकड़ जमीन को कालेज निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया। Wirls 162
पटवारी नवीन चंद्राकर ने बताया कि प्रस्तावित जगह में 19 एकड़ जमीन है जिसमे 10 एकड़ जमीन महाविद्यालय के लिए सुरक्षित की गई। शेष जमीन अन्य शासकीय योजनाओं के लिए संरक्षित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्थल जांच की कार्यवाही की जानकारी नायब तहसीलदार को दी जाएगी। इसके बाद एसडीएम, कलेक्टर से होते हुए लोक संचलानालय को भेजा जाएगा।
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष टोपराम सोनकर, नगर पंचायत के सदस्य इंदु प्रदीप साहू, चोवाराम निषाद, प्रदीप सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सोनवानी, पूर्व उपसरपंच पदुम लाल साहू, गौतम सिंह साहू, जितेश्वर साहू, जितेंद सोनी, लक्ष्मण साहू, दानेश्वर सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे।
Tags
kareli badi magarlod