रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगा

मगरलोड (प्रखर)। गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड परीक्षा केंद्र में सम्मिलित वार्षिक परीक्षा मार्च -अप्रैल 2026 की परीक्षा कक्षाएं बी ए भाग तीन नियमित /स्वाध्यायी , बी ए भाग दो स्वाध्यायी 7 मार्च एवं एम ए राजनीति विज्ञान की अमहाविद्यालयीन की परीक्षाएं 19 मार्च से प्रथम पाली समय प्रात 8 बजे से 11 बजे द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक दो पाली में आयोजित होगी प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइड पर जारी कर दिया गया है परीक्षार्थी अपने युजर आईडी पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर प्रवेश पंत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा प्राचार्य से सत्यापित करावें, छात्र छात्राएं ध्यान दें कि प्रवेश पत्र में अंकित नाम व विषय को सही तरीके मिलान कर जांच कर लेवें यदि, किसी प्रकार त्रुटि हो तत्काल आवेदन प्रस्तुत कर केन्द्राध्यक्ष को सूचित करें। साथ ही रेगुलर के सभी छात्र छात्राएं कार्यालय से अशेष प्रमाण प्राप्त कर सभी विभाग विप्त, पुस्तकालय, क्रीड़ा, सांस्कृतिक, एन एस एस भूगोल से प्राप्त सामग्री जमा कर संबंधित विभागीय प्राध्यापक से सत्यापित कराने के बाद कार्यालयीन समय 11से 4 बजे तक प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ