युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मर्डर का LIVE VIDEO:गरियाबंद से धमतरी चौथिया आया था, डांस के दौरान विवाद, बैंड वालों ने चाकू से हमला किया


 जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह आयोजित था। गरियाबंद जिले के मालगांव से लोग चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। नाच-गाने के दौरान लड़की पक्ष से आए युवकों और बैंड वालों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

इसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर बैंड पार्टी के कुछ युवकों ने कार्यक्रम में शामिल होने आए युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और चाकू से हमला किया गया।


घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल, मृत घोषित 


Ad 

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में चार अन्य युवक भी घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।


7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मरगलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनकी तलाश की जा रही है।



इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, जब डीएसपी रागिनी तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भोथीडीह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Ad 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ