Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पड़ोस निवासी अरविंद सोनवानी (20) ने 28 फरवरी 2026 को रात में पीड़िता के घर में घुसकर अपराध किया। पुलिस ने 13 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पीड़िता के माता-पिता रोजगार के लिए गुजरात गए थे। अकेली रह रही कक्षा सातवीं की छात्रा बाथरूम से लौटी तो आरोपी पहले से मौजूद था। उसने बालिका का मुंह व हाथ बांधे तथा दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी बालिका ने फोन पर पिता को तबीयत खराब बताई। चिंतित पिता 12 मार्च को लौटे तब पूरी घटना का पता चला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व उप पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी फरहदा निवासी अरविंद सोनवानी पिता धर्मेंद्र को हिरासत में लिया।

0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें