मगरलोड | ग्रामीण साहू समाज द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से परसाबुड़ा में 10 से 18 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा भगवताचार्य देवेश तिवारी जतमई वाले सुनाएंगे। कथा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक होगी। दोपहर 1 बजे से 2.30 तक मां कौशिल्या भंडार प्रसाद भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रथम दिवस 18 मार्च को कलश यात्रा, देव स्थापना, गौकरण महात्म कथा के बाद 11 मार्च को नारद भक्ति, सुखदेव परीक्षित जन्म, हिरणाक्ष वध, 12 मार्च को कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, 13 मार्च को नर्क वर्णन अजामील कथा, गजेंद्र मोक्ष, 14 मार्च को समुद्र मंथन, रामावतार, कृष्ण अवतार, 15 मार्च को बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, रुक्मणी विवाह के साथ संत माता कर्मा की जयंती मनाई जाएगी। 16 मार्च को कृष्ण अनन्य विवाह, राजसूयज्ञ सुदामा चरित्र, 17 मार्च को सम्पूर्ण भागवत कथा, परीक्षित मोक्ष के बाद शोभायात्रा, 18 मार्च को गीता ज्ञान पाठ, पूर्णाहुति, कपिल तर्पण यज्ञ के साथ कथा का समापन होगा।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें