न्यूज | कुरूद
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुरूद द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जीजामगांव में 9 से 15 मार्च तक 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन ग्रामवासियों की उपस्थिति में औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में सरपंच देवचरण चंद्राकर, जनपद सदस्य गंगा साहू, उपसरपंच होरीलाल महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी निकालकर स्वच्छता, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। बौद्धिक परिचर्चा के दौरान महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी सेक्टर सुपरवाइजर अरुणा मिश्रा ने ग्रामीण महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का संचालन डॉ. चमन लाल पाल ने किया।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें