24 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

24 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

न्यूज |

मगरलोड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मारागांव व युवा मुक्ति संगठन मारागांव डोंगरीपारा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। रक्तदान के दौरान रक्तदाताओं का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, पश्चात सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

मुख्य अतिथि देवकी ध्रुव सरपंच, विशेष अतिथि कृष्ण कुमार पंच, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चंद्रिका कंवर, ऋतुराज सिंह, मुन्नी बाई थे। शिविर में हृदयराम हलबा, सुनील पटेल, कार्तिक राम, नवीन पटेल, रिंकी ध्रुव, यशवंत पटेल, नरेश कुमार हलबा, रमेश कुमार पटेल, सौरभ कुमार ध्रुव, शंकर लाल ध्रुव, भानुप्रताप पटेल, दीपक कुमार ध्रुव, संतराम, भगवान सिंह ध्रुव, धनंजय ध्रुव, परमेश्वर, खम्मन पटेल, गुलाब ध्रुव, मिथुन मरकाम, कुलेश्वर पटेल, विक्की कुमार ध्रुव, कुबेर कुमार ध्रुव, संत कुमार ध्रुव, ऋतुराज सिंह ने रक्तदान किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ