सड़कों पर पसरा सन्नाटाः अब अप्रैल भी जून जैसा... गर्मी का 40 डिग्री टॉर्चर, 2021 से ऐसा ही ट्रेंड

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

सड़कों पर पसरा सन्नाटाः अब अप्रैल भी जून जैसा... गर्मी का 40 डिग्री टॉर्चर, 2021 से ऐसा ही ट्रेंड

रायपुर में अप्रैल महीने में ही तेज गर्मी पड़ रही है। पारा 40 डिग्री पार हो गया है। इससे शरीर झुलसने लगा है और लोग दोपहर में निकल नहीं रहे हैं। तस्वीर दोपहर 1.20 बजे खालसा चौक की। फोटोः सुधीर सागर

रायपुर से ज्यादा नागपुर में गर्मी, रांची में थोड़ी राहत, 22 अप्रैल 2025 सबसे गर्म रहा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अप्रैल के महीने में पारा 40 डिग्री के पार जाना अब एक सामान्य बात होती जा रही है। मौसम केंद्र रायपुर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 वर्षों (2021-2025) में शहर में पारा चढ़ता ही जा रहा है। 2026 में 12 अप्रैल तक ही पारा 41 डिग्री दर्ज किया जा चुका है, जो इस महीने सर्वाधिक है। यह संकेत देता है कि इस साल भी अप्रैल का अंत पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गर्म हो सकता है।

रायपुर की तपिश अब लखनऊ, जयपुर और भोपाल जैसे बड़े शहरों को पछाड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं ने रायपुर को 'हॉटस्पॉट' बना दिया है। जहां रांची जैसे पड़ोसी शहर राहत में हैं, वहीं रायपुर में रात का पारा भी बढ़ने से बेचैनी बढ़ी है। 2026 के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि इस बार गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

जानिए... दूसरे शहरों का हाल

नागपुर - 42. डिग्री

लखनऊ - 39.5 डिग्री

जयपुर --39. डिग्री

पटना - 38.5 डिग्री

भोपाल - 39. डिग्री

रांची - 36.5 डिग्री

आंकड़े डिग्री में... मौसम विभाग से लिया गया।

गर्म - शुष्क हवाएं बढ़ा रहीं गर्मी

उत्तर पश्चिम से गर्म - शुष्क हवाएं आती हैं, इससे तापमान बढ़ता है। एंटी साइक्लोन भी बनता है, जो नीचे यानी भूतल की हवा को ऊपर जाने नहीं देता, इससे हीट वेव चलती है। तापमान बढ़ता है। अप्रैल का यही ट्रेंड है। जब कभी तापमान नहीं बढ़ता उसकी वजह बंगाल से आने वाली नमी है।

-एचपी चंद्रा, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी

आंकड़ों से समझें

22 अप्रैल 2025 सबसे ज्यादा गर्मः पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो 22 अप्रैल 2025 को रायपुर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जब पारा 44.40 तक पहुंच गया था। हालांकि, ऐतिहासिक रूप से रायपुर में अप्रैल का ऑल-टाइम रिकॉर्ड 46.1° डिग्री (30 अप्रैल 1942) है।

बढ़ता हुआ ट्रेंडः रायपुर में हीटवेव की जल्दी शुरुआत हो रही है। डेटा के मुताबिक अप्रैल के दूसरे पखवाड़े (15 तारीख के बाद) में तापमान तेजी से 42° डिग्री के ऊपर जा रहा है।

स्थिरता: पिछले 5 वर्षों में से 3 साल पारा 43° डिग्री के स्तर को छू चुका है, जो यह दर्शाता है कि रायपुर में गर्मी का प्रकोप साल-दर-साल गहरा रहा है।

न्यूनतम तापमान में वृद्धिः रात के तापमान (न्यूनतम पारा) में भी वृद्धि देखी गई है, जिससे रातें भी पहले की तुलना में अधिक गर्म महसूस हो रही हैं।

अप्रैल में ज्यादा नमीः रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का छत्तीसगढ़ में प्रवेश और स्थानीय स्तर पर नमी की कमी अप्रैल में अचानक पारा बढ़ने का मुख्य कारण बनती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ