बिलासपुर से दिल्ली के लिए रात में फ्लाइट: 5 साल बाद 3 मई से नाइट लैंडिंग की शुरुआत, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से अब रात में दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। एलायंस एयर की यह फ्लाइट 3 मई से शुरू होगी और हर रविवार को चलेगी। यह विमान शाम 6:45 बजे बिलासपुर से उड़ान भरेगा और करीब 2 घंटे 40 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगा।

एयरपोर्ट से विमान सेवा की औपचारिक शुरुआत 1 मार्च 2021 को हुई थी। इस दिन एलायंस एयर के फ्लाइट ने बिलासपुर में लैंडिंग की थी। बिलासपुर एयरपोर्ट को 6 फरवरी 2026 को नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिला था।

डीजीसीए ने एयरपोर्ट को 3सी-वीएफआर से अपग्रेड कर 3सी-आईएफआर श्रेणी का लाइसेंस दिया है। इसके लिए साल 2022 से ही लगातार प्रयास किए जा रहे थे। वहीं समर सीजन के लिए जारी शेड्यूल में नाइट में फ्लाइट सुविधा को शामिल किया गया है।

शेडयूल के अनुसार बिलासा एयरपोर्ट को पहली बार नाइट लैंडिंग की परमिशन मिली है। यह विमान शाम 6:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगा और 6:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह रात 9:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा। 

लोग दिनभर अपना काम पूरा करने के बाद शाम को आराम से यात्रा कर सकेंगे।

कारोबारियों के साथ ही अफसरों को राहत

इस विमान सेवा का फायदा यह होगा कि लोग दिनभर अपना काम पूरा करने के बाद शाम को आराम से यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा खासकर बिजनेस और सरकारी काम से आने-जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी।

शाम के समय तापमान कम रहता है, इसलिए विमान को वजन की सीमा की समस्या नहीं होगी। इससे विमान पूरी क्षमता के साथ उड़ान भर सकेगा और ज्यादा यात्रियों को सीट मिल पाएगी।
समिति ने कहा- दो दिन करें सीधी उड़ान

हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जगदलपुर में 1700 मीटर और अंबिकापुर में 1800 मीटर रनवे की तुलना में बिलासपुर का रनवे अभी छोटा है। रनवे 1800 मीटर होने पर स्पाइसजेट का बम्बार्डियर क्यू 400 और स्टार एयरवेज का एम्ब्रेयर जैसे बड़े विमान यहां उतर सकेंगे।

समिति ने रविवार के साथ ही बुधवार को भी दिल्ली के लिए उड़ान संचालित करने की मांग दोहराई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने