न्यूज | गरियाबंद
जिले के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी दर्ज हुई है। अभ्यारण्य में लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघ की दो तस्वीरें कैद हुई हैं। इसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
वन विभाग के अनुसार बीते 07 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि 5 मार्च को जिस बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी, वही बाघ फिर से 12 मार्च की रात 10:43 बजे फिर कैमरे में नजर आया है।
वन विभाग के मुताबिक अभ्यारण्य क्षेत्र में फिलहाल तीन बाघों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। इनमें से एक बाघ बारनयापारा की दिशा में आगे बढ़ गया है, जबकि दूसरा बाघ लगातार दो बार कैमरे में कैद हुआ है। इसके अलावा एक अन्य बाघ के मल के नमूने भी मिले हैं, जिन्हें डीएनए व फोरेंसिक जांच के लिए देहरादून स्थित लैब भेजा गया है।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें