13 दिन का शैक्षणिक भ्रमण 18 छात्र-छात्राएं रहे शामिल

कुरूद | कृषि महाविद्यालय व अनुसंधान केन्द्र, कुरूद, धमतरी के तृतीय वर्ष के 18 छात्र-छात्राओं को 14 से 26 मई तक 13 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के निर्देश पर पाठ्यक्रम के तहत हुआ। भ्रमण में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, असम के राष्ट्रीय अनुसंधान व शिक्षण संस्थान, कृषि विज्ञान केन्द्र, केन्द्रीय विवि शामिल रहे।
छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आर्किड अनुसंधान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी व खाद्य प्रसंस्करण महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय सूकर अनुसंधान केन्द्र, उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र अनुसंधान परिसर, केन्द्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र का दौरा किया। छात्र-छात्राओं ने कृषि आधारित नई तकनीक, नवाचार, आधुनिक खेती, उन्नत फसल प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का अवलोकन किया। हाइड्रोपोनिक्स तकनीक देखी। जैविक खेती की जानकारी ली। सूकर पालन की प्रक्रिया समझी। सिक्किम की आर्किड खेती देखी। पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अनुकूलित आलू की किस्मों की जानकारी ली। आधुनिक मशीनों के उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखा। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई प्रजातियों, उन्नत बीजों का प्रायोगिक अवलोकन किया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने