2 दिन में छात्र समेत 3 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

2 दिन में छात्र समेत 3 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

न्यूज | मगरलोड

मगरलोड थाना क्षेत्र में बीते 2 दिनों के अंदर तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहला मामला मगरलोड के कपालफोड़ी का है। यहां राम लखन साहू (17) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह 11वीं का छात्र था। 19 मई की सुबह दादा ने उसे समझाइश दी थी। कहा था कि पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दो। अभी नहीं पढ़ोगे, तो आगे चलकर पछताना पड़ेगा। इसके बाद राम लखन अपने पिता के साथ ट्रैक्टर से खेत में काम करने गया। दोपहर करीब 2.30 बजे घर लौटा। परिवार के साथ खाना खाने नहीं बैठा। परिजनों ने आवाज दी। जवाब नहीं मिला। परिजन कमरे में गए। राम लखन कमरे की छत में लगे हुक पर रस्सी से फांसी पर लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी दोपहर 3.30 बजे कपालफोड़ी पहुंचे।

दूसरा मामला करेली चौकी क्षेत्र के परेवाडीही गांव का है। यहां गीता ध्रुव (42) ने फांसी लगाई। गीता अपने पति के साथ ईंट बनाने का काम करती थी। दोनों भेंडरी गांव में खोखाहरा साहू के खेत में ईंट पाथने का काम कर रहे थे। 19 मई की शाम काम की जगह से करीब 500 मीटर दूर बुधराम निषाद के खेत में बबूल के पेड़ पर बिजली तार से फांसी लगाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ