मगरलोड | मगरलोड से 10 किमी दूर राजपुर में 19 मई की आधी रात करीब 3 बजे आजू राम यादव के घर में अचानक आग लग गई। घर के सभी सदस्य सो रहे थे। गांव वालों ने आग देखी। घर वालों को सूचना दी। इसके बाद आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से रसोई घर, स्टोर रूम, मवेशियों को बांधने की जगह जलकर राख हो गई। रसोई में रखा 1 क्विंटल चावल, 3 प्लास्टिक कुर्सियां, एक साइकिल, सब्जी बनाने का सामान सहित अन्य सामान भी जल गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक नुकसान 1 लाख रुपए से ज्यादा का हुआ है।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें