न्यूज |धमतरी
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज बोटिंग के दौरान हुई दुखद घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से बोटिंग में लाइफ जैकेट की उपयोगिता को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना लाइफ जैकेट के किसी भी पर्यटक को बोटिंग की अनमति नहीं दी जाएगी. और नियमों का उल्लंघन जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज बोटिंग के दौरान हुई दुखद घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से बोटिंग में लाइफ जैकेट की उपयोगिता को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना लाइफ जैकेट के किसी भी पर्यटक को बोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी, और नियमों का उल्लंघन करने पर बोटिंग संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
प्रशासन द्वारा गंगरेल बांध में संचालित दोनों प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। निरीक्षण दल ने जीवन रक्षक उपकरण जैसे लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, आपातकालीन किट और बोट की तकनीकी स्थिति की सावधानीपूर्वक जांच की। बोट संचालकों को सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की चेतावनी भी दी गई है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। निर्देश दिए कि बोट में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों को अनुमति न दी जाए। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही बोटिंग की योजना बनाई जाए। एसडीआरएफ टीम ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार, थाना प्रभारी रुद्री और एसडीआरएफ टीम मौजूद रही। टीम ने आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए मॉक ड्रिल की। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनजर सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Tags
jabalpur chhatisgarh