उप मुख्यमंत्री साव ने बस्तर दौरे में दिए थे निर्देश: 308 करोड़ से बनने वाले केशकाल घाट बायपास के लिए वर्क आर्डर जारी

आज राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट के निर्माण के लिए चयनित निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बस्तर दौरे के दौरान केशकाल बायपास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से निर्माण सामग्री एवं निर्माण की पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है।

2 बड़े और 2 मध्यम पुल भी बनेंगे: लोक निर्माण विभाग

द्वारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने