मगरलोड | भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए किए गए उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने "एक देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान" के संकल्प को लेकर राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, भाजपा मंडल महामंत्री मुरली सिन्हा, भाजपा मंडल महामंत्री नंदनी सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद साहू, झमित सिन्हा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा साहू,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु प्रिया साहू, युवा मोर्चा महामंत्री जय साहू पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल मगरलोड, जिला युवा मोर्चा कार्यकारणी सदस्य नेमू निषाद, पार्षद यशोदा साहू, विदम चौहान, सोसायटी अध्यक्ष जनक राम साहू, हेमन्त साहू पूर्व महामंत्री, कार्यकारणी सदस्य रमेश साहू,कार्यकारणी सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, पदमनी साहू, सरपंच रामचरन साहू, द्रोण गायकवाड़, छबि लाल साहू, लुकेश कुमार, युवराज साहू, राजेश कुमार साहू, खूब लाल साहू, राजेंद्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर भैंसमुंडी बूथ अध्यक्ष श्री लीला राम साहू एवं श्रीमती लेखप्रभा साहू भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ।
Tags
मगरलोड