नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने नीट परीक्षा के चलते केन्द्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर 22 जून तक लगाए गए प्रतिबंध को हटाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद टेलीग्राम पर 22 जून तक लगी अस्थायी रोक कायम रहेगी और यह सरकार का अधिकार है। पर्चा लीक को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि सिर्फ नीट परीक्षा के चलते टेलीग्राम को बैन कर हजारों लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता।