मुकेश अंबानी की बड़ी तैयारी… जल्द आएगा देश का सबसे बड़ा ‘जियो IPO’, 19 जून को हो सकता है ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं. 19 जून को होने वाली एजीएम से ठीक पहले, रिलायंस जियो 33 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है. इस फ्रेश इश्यू से जुटाया गया पूरा पैसा जियो के विस्तार में लगेगा.

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी ‘रिलायंस जियो’ अगले कुछ ही दिनों में अपने आईपीओ (IPO) के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आईपीओ करीब 4 अरब डॉलर (लगभग 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का हो सकता है. यह खबर ठीक ऐसे समय पर आई है जब 19 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) होने जा रही है.

मुकेश अंबानी की बड़ी तैयारी… जल्द आएगा देश का सबसे बड़ा ‘जियो IPO’, 19 जून को हो सकता है ऐलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं. 19 जून को होने वाली एजीएम से ठीक पहले, रिलायंस जियो 33 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है. इस फ्रेश इश्यू से जुटाया गया पूरा पैसा जियो के विस्तार में लगेगा.

मुकेश अंबानी की बड़ी तैयारी... जल्द आएगा देश का सबसे बड़ा 'जियो IPO', 19 जून को हो सकता है ऐलान
जियो का आईपी ओ मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी ‘रिलायंस जियो’ अगले कुछ ही दिनों में अपने आईपीओ (IPO) के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आईपीओ करीब 4 अरब डॉलर (लगभग 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का हो सकता है. यह खबर ठीक ऐसे समय पर आई है जब 19 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) होने जा रही है.

भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ
रिलायंस जियो का यह आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहा है. इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया ने 3.3 अरब डॉलर का आईपीओ लाकर देश में सबसे बड़े पब्लिक ऑफर का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन मुकेश अंबानी की जियो अब इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के बेहद करीब है. हालांकि, साल 2026 में शेयर बाजार में आईपीओ की रफ्तार पिछले दो सालों के मुकाबले थोड़ी धीमी रही है, ऐसे में जियो की एंट्री घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेशकों के लिए एक नई जान फूंकने का काम करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने