करेली छोटी रेनबो स्कूल में तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

कुरुद. रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, करेली छोटी (मेघा) में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उल्लास के साथ हुई। पहले दिन विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय परिसर को गुब्बारों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। बच्चों के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं गतिविधि-आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। स्कूल के डायरेक्टर पारखदास मानिकपुरी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और खेल-आधारित गतिविधियों को शामिल किया गया है, ताकि बच्चों के सीखने की प्रक्रिया अधिक सरल और आनंददायक बन सके। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने