मां और 10 महीने की बेटी की सिर-चेहरा कुचलकर हत्याः

 




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर डबल मर्डर की वारदात हुई है। मां और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों पर किसी भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वार किए जाने की आशंका है।

बोर घर में खून से लथपथ दोनों के शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव का है।


इससे 5 दिन पहले 15 जुलाई को धरमजयगढ़ में जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जला दिया गया था। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या की, फिर घर में आग लगाकर इसे हादसा साबित करने की कोशिश की थी।


पहले देखिए ये तस्वीरें...



जानिए क्या है पूरा मामला


पुलिस के अनुसार, बरत कुमारी (40) के पति की करीब 4-5 साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह इधर-उधर भटक कर अपना जीवन यापन कर रही थी। 10 महीने पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि बच्ची का पिता कौन है। इसके बाद वह अपनी बच्ची को लेकर प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर में रहने लगी।


ग्रामीण ने देखी खून से लथपथ हालत


बुधवार को बरत कुमारी को सुकवास गांव से चावल लेकर लौटते हुए देखा गया था। गुरुवार सुबह ग्रामीण ननकूराम ने बोर घर में बरत कुमारी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।


मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। वहीं, पास में उसकी 10 महीने की बेटी परी भी मृत अवस्था में पड़ी थी, जिसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले।

अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम



परिजन गंभीर रूप से घायल बरत कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लैलूंगा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



शुरुआती जांच में भारी वस्तु से वार किया जाना लग रहा है। महिला और उसकी बेटी की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अनील सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने