भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

आज मधुबन धाम राकाडीह में स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता, मानवता तथा भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू,महामंत्री नंदनी सिन्हा,सरपंच भोज राम साहू, युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष भानुप्रिया साहू, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू जनपद सदस्य डूगेश्वरी साहू ,युवा मोर्चा महामंत्री जय साहू खुमेश साहू,किरण साहू, सत्यवती साहू अरूण कंवर, उधो राम घनश्याम बिंझेकर, उमेश लोमश खुमेन्द, छत्रपाल तेलासी, लेखराम साहू, गोपी साहू ,उमेश बिंझेकर एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने