अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 78वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मगरलोड। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, मगरलोड इकाई द्वारा परिषद् के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल महाविद्यालय, मगरलोड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा "एक कार्यकर्ता – एक वृक्ष" के संकल्प को साकार करना रहा।

कार्यक्रम में परिषद् के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, मगरलोड इकाई के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, नगर मंत्री कमलेश सेन, नगर कोषाध्यक्ष भोला कुमार, (जय साहू पूर्व कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष - साहू समाज बेलरदोना), (खूबचंद साहू पूर्व कार्यकर्ता) , मेनेंद्र साहू, नागेंद्र साहू एवं नंदू तारक उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने