इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक कमरे का प्लास्टर गिर गया। घटना में एक छात्र घायल हुआ है और उसके सिर में टांके लगाने पड़े। वहीं कुछ अन्य छात्र सामान्य रूप से घायल हैं। घटना गुरुवार देर रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
कमरे में 4 छात्र सोए हुए थे। मलबे से नीरज नामक छात्र का सिर फट गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। इधर, घटना के विरोध में शुक्रवार को एनएसयूआई ने विवि पहुंचकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के पदाधिकारी विरोध में कुलपति की गाड़ी के सामने लेट गए।
Tags
raipur