भिलाई में PG में घुसकर नर्सिंग स्टूडेंट की हत्याः नहाने गई थी रूममेट, तभी चाकू लेकर घुसा युवक; एक महीने पहले आई थी

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को एक नर्सिंग स्टूडेंट की हत्या हुई है। खुशी साहू (19) रामनगर इलाके में पीजी में रहती थी। आरोपी युवक उसके पीजी के कमरे में घुसकर धारदार चाकू से हमला कर भाग निकला।
मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। वारदात उस समय हुई, जब उसकी सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा था। गंभीर हालत में छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को एक नर्सिंग स्टूडेंट की हत्या हुई है। खुशी साहू (19) रामनगर इलाके में पीजी में रहती थी। आरोपी युवक उसके पीजी के कमरे में घुसकर धारदार चाकू से हमला कर भाग निकला।

मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। वारदात उस समय हुई, जब उसकी सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा था। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी

खुशी साहू (19) बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। खुशी करीब एक महीने पहले ही भिलाई आई थी और यहां एक शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में बी-फॉर्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए वह वैशाली नगर के एक कैफे में काम भी करती थी।

नहाने गई थी सहेली, इसी बीच हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, खुशी रामनगर में किराये के कमरे में रहती थी। 5 दिन पहले उसकी एक सहेली भी गांव से भिलाई आई थी और उसी के साथ रहने लगी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 से 12 बजे के बीच सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

जब सहेली नहाकर बाहर आई तो खुशी कमरे के फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशी को सुपेला अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कथित प्रेमी की तलाश

इस पूरे घटनाक्रम में खुशी के एक कथित ब्वॉयफ्रेंड की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की पहचान की है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि उसने ही खुशी की हत्या की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह अभी जांच का कथित प्रेमी की तलाश

इस पूरे घटनाक्रम में खुशी के एक कथित ब्वॉयफ्रेंड की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की पहचान की है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि उसने ही खुशी की हत्या की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह अभी जांच का विषय है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सहेली से भी पूछताछ कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि सहेली ने सबसे पहले खुशी के परिवार के लोगों को फोन कर कहा कि उसने अपने हाथ की नस काट ली है और जल्दी अस्पताल पहुंचे। बाद में उसने बताया कि एक युवक कमरे में आया था और उसने चाकू से हमला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस सहेली से भी पूछताछ कर रही है।

खुशी के चचेरे भाई देव कुमार साहू ने बताया कि उन्हें पहले खुशी के सगे भाई का फोन आया था कि खुशी ने अपने हाथ काट ली है। वह तुरंत उसके कमरे की ओर निकले, लेकिन रास्ते में सहेली का फोन आया और उसने सीधे अस्पताल आने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचने पर सहेली ने बताया कि एक लड़का कमरे में आया था और उसने खुशी पर चाकू से हमला किया।

नौकरी कर अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना चाहती थी

देव कुमार ने बताया कि खुशी पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी। उसने परिवार से कहा था कि वह अपने दम पर पढ़ाई करेगी और नौकरी करके अपना खर्च खुद उठाएगी। कॉलेज शुरू होने से पहले उसने कैफे में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि एक युवक का नाम सामने आ रहा है, लेकिन पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि खुशी की एक युवक से बातचीत होती थी। इस बारे में उसने अपने भाइयों को भी जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अफेयर समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही पुलिसः सीएसपी

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, रामनगर लकड़ी टाल के पास रहने वाली खुशी साहू पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतका के परिचितों, सहेली और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शुरुआती जांच में यह साफ है कि वारदात में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह और हमले से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने