Breaking “नारी महानदी पुल नीरज हत्याकांड का बड़ा खुलासा":
।चावल व्यवसाय में कंपटीशन के रंजिश में की थी हत्या.. आरोपी गिरफ्तारसैकड़ों CCTV फुटेज, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच से मिली सफलता":
नारी महानदी पुल पर कैंची एवं पाना से हमला कर की गई थी हत्या
“एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस की लगातार कड़ी मेहनत रंग लाई": कुरूद, मगरलोड एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही
धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारी पुल में हुए नीरज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक चावल खरीदने के मामले में रंजिश रखता था। दोनों गांव जाकर चावल खरीदते थे बड़ी बात यह है कि आखिरकार जो गांव-गांव में लोग चावल बेचते हैं इस मामले में एक व्यक्ति की जान चली गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को नारी महानदी पुल के ऊपर मुख्य मार्ग पर नीरज साहू का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। मृतक के गले एवं माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे तथा घटनास्थल पर उसका बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GT-7675 भी खड़ा
मिला था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों एवं परिजनों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई। जांच में धारदार वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर थाना कुरूद में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भावना पांडेय ने तत्काल थाना कुरूद, थाना मगरलोड एवं साइबर टीम की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। ASP शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं देवचरण पटेल, डीएसपी भानूप्रताप चंद्राकर, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने लगातार कई दिनों तक घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य विष्लेषण एवं लगातार घटना से जुड़े संभावित मार्गों एवं क्षेत्रों में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला गया।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्ध गतिविधियों, घटनाक्रम एवं उपलब्ध सुरागों का सूक्ष्म विश्लेषण किया। लगातार की गई मेहनत और साक्ष्यों के आपसी मिलान के बाद संदेही बिरेंद्र कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष पिता कन्हैया लाल साहू, निवासी सांकरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी तक पुलिस पहुंची।
पूछताछ में आरोपी ने किया हत्या का खुलासा
संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने मृतक नीरज साहू की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एवं मृतक दोनों चावल का व्यवसाय करते थे। मृतक का व्यवसाय अच्छा चलने एवं उसकी कमाई अधिक होने के कारण आरोपी उसके प्रति अंदर ही अंदर रंजिश रखता था। इसी रंजिश एवं द्वेष के चलते आरोपी ने मौका पाकर नारी महानदी पुल के सुनसान स्थान पर मृतक को रोककर कैंची एवं पाना से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची एवं पाना बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।