कांजी हाउस में एक हफ्ते से गाय-बछड़ा भूखे, नपं बेखबर

मगरलोड नगर पंचायत क्षेत्र में पुराने पंचायत भवन को कांजी हाउस बनाया गया है। यहां गर्मी और बरसात से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। जानकारी के मुताबिक कांजी हाउस में करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय से गाय-बछड़े को ठूंसकर रखा गया है। तब से बिना पैरा, चारा, पानी के तड़पते जानवरों की चीख-पुकार लोगों को परेशान कर रही है। छोटी जगह में क्षमता से ज्यादा मवेशियों को रखी गई है। कांजी हाउस में मवेशियों को किसने रखा, देखरेख की जिम्मेदारी किसकी है, यह किसी को पता नहीं है। नगर पंचायत बेखबर है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने