रविवार की रात्रि करेली बड़ी व भेंडरी
करेली बड़ी मार्ग ट्रक के बीच आमने-की घटना सामने की जोरदार के बीच हाइवा व टक्कर हो गई। इस घटना में एक चालक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमजे 9331 रविवार की रात्रि नयापारा से मगरलोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीक्यू 0283 नयापारा की तरफ जा रहा था। बड़ी करेली व ग्राम भेंडरी के बीच दोनों भारी वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन के बीच हुई इस जोरदार टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त होकर आपस आपस में में बुरी तरह फंस गए। सूचना पर करेली चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस घटना में ट्रक चालक उदलकुमार उम्र 21 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो जाना बताया जा रहा है। वहीं हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार कराने हाइवा का मालिक उसे अस्पताल ले गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Tags
kareli badi