शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मगरलोड में तुलसी जयंती का आयोजन हुआ स्कूल में मानस प्रश्न मंच में मगरलोड प्रथम स्थान पर

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मगरलोड में तुलसी जयंती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम छात्र परिषद ने किया। मुख्य अतिथि दुष्यंत पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि हेमेन्द्र साहू, बृजलाल अग्निवंशी, जागेश्वर साहू रहे। शुरुआत कमलेश मार्कंडेय, मंशाराम साहू, अन्य अतिथियों ने की। संत बाबा तुलसीदास के छाया चित्र पर माल्यार्पण हुआ। दीप प्रज्वलन हुआ।

कार्यक्रम दो चरणों में हुआ। पहले चरण में मानस-आधारित प्रश्न मंच हुआ। इसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भैंसमुंडी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड, गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मगरलोड, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रश्न मंच में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड प्रथम रहा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड द्वितीय रहा। दुष्यंत पटेल ने मानस के सात कांड के प्रतीक के रूप में रामचरितमानस की सात प्रतियां विद्यार्थियों को भेंट कीं। उन्होंने महाग्रंथ का महत्व बताया। तुलसी जयंती मनाने का उद्देश्य बताया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मानस मंडली बनाकर गायन-वादन किया। मधुकर मानस मंडली भरदा की प्रस्तुति हुई। सरगम महिला मानस मंडली भैंसमुंडी की प्रस्तुति हुई।

विद्यार्थियों ने सरस व्याख्या, मधुर संगीत, उत्कृष्ट गायन शैली का आनंद लिया। संचालन व्याख्याता आत्माराम साहू, हेमंत कुमार रजक ने किया। आभार माध्यमिक विभाग के प्रधानपाठक बीरेन्द्र साहू ने किया। कार्यक्रम में व्याख्याता सियाराम कुर्रे, रामेश्वर साहू, विकास कंवर, लक्ष्मीनाथ साहू, भोजपाल साहू, लवेश गुप्ता, मेष राम सेन, प्रवेशसिंह ठाकुर, विद्या निषाद, दुर्गा ध्रुव, गीतांजलि साहू, अर्चना सोनवर्षा, यमुना साहू, चन्द्रिका ठाकुर, मुकेश पटेल, पार्वती यादव, हेमलता ध्रुव, बिसाहिन बाई कोशले, समस्त विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने