रविवार का दिन गरियाबंद जिले के लिए हादसों से भरा रहा। जिले के अलग-अलग इलाकों में तीन अलग-अलग हादसे सामने आए। इन घटनाओं में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अलग-अलग हादसों में दो युवक घायल हो गए।
पहला हादसा देवभोग क्षेत्र में हुआ, जहां कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी वाटरफॉल में हुआ, जहां लापरवाही के चलते एक युवक जलप्रपात की ऊंचाई से नीचे गिर गया। तीसरा हादसा भूतेश्वरनाथ मार्ग पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क से नीचे उतर गई और सड़क किनारे पैदल चल रहा युवक बस की चपेट में आकर घायल हो गया।
ट्रैक्टर पलटा युवक की मौत
रविवार को पहला हादसा देवभोग क्षेत्र के अमाड़ गांव से सामने आया। बताया जा रहा है कि गांव का एक युवक पड़ोसी राज्य ओडिशा के खपाराडीह क्षेत्र में कृषि कार्य के लिए गया था। इसी दौरान कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से युवक उसके नीचे दब गया।
मृत्यु व विपदा हादसा इतना गंभीर था कि युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली, घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक
भूतेश्वरनाथ जा रही बस सड़क से उतरी
दूसरा हादसा गरियाबंद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भूतेश्वरनाथ जाने वाले मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर एक बस भूतेश्वरनाथ पहुंच रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
बस में सवार श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन सड़क के नीचे पैदल जा रहा एक युवक बस की चपेट में आ गया और घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल की मदद की। डायल 112 की सहायता से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Tags
gariyaband