कांकेर में मादा तेंदुआ शावकों के साथ दिखीः मादा तेंदुआ शावकों संग दिखी, ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, बढ़ी चिंता

कांकेर जिले के कोरर क्षेत्र में वन्यजीवों की रिहायशी इलाकों के करीब मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है। ग्राम कोकानपुर के मावली माता पहाड़ पर एक मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ नजर आई। ग्रामीणों ने दूर से तेंदुओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

तेंदुआ और उसके शावकों को पहाड़ पर देखने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

पहाड़ी पर शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ

ग्रामीणों के मुताबिक, मावली पहाड़ पर कुछ लोगों की नजर मादा तेंदुए और उसके शावकों पर पड़ी। उन्होंने सुरक्षित दूरी से इसका वीडियो बनाया। वीडियो में मादा तेंदुआ शावकों के साथ पहाड़ी क्षेत्र में घूमती नजर आ रही है।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों ने विभाग से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

तेंदुआ-भालू की लगातार मौजूदगी से बढ़ी चिंता

कांकेर जिले में पिछले कुछ समय से तेंदुआ, भालू समेत अन्य वन्यजीवों के जंगल से निकलकर गांवों के आसपास पहुंचने की घटनाएं सामने आती रही हैं। जंगल और पहाड़ी इलाकों से लगे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही से मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने