सामुदायिक सहयोग से लुगे स्कूल के बच्चों को नया यूनिफॉर्म किट मिला

मगरलोड | शासकीय माध्यमिक शाला लुगे में सामुदायिक सहभागिता से शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल हुई। स्कूल के सभी विद्यार्थियों को ब्लेजर, टाई, बेल्ट, आई-कार्ड दिए गए। नई वेशभूषा से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास बढ़ा। व्यक्तित्व विकास में बदलाव दिखा। स्कूल के प्रति लगाव भी बढ़ा।

बच्चों ने कहा कि नई ड्रेस पहनकर उन्हें निजी स्कूल जैसा अनुभव हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक स्वर में "हम नहीं किसी से कम, आगे बढ़ते चलेंगे हम" गीत गाया। इस पहल को सफल बनाने में शिक्षिका रंजीता साहू, तुमनचंद साहू, महिला समाज धमतरी, पालक, स्कूल परिवार के शिक्षकों का सहयोग रहा।

प्रधान पाठक नरेंद्र सिन्हा ने सहयोग करने वाले पालकों और समाजजनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से सरकारी स्कूलों में भी अच्छा शैक्षणिक माहौल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद संस्था प्राचार्य एनके साहू ने प्रयास की प्रशंसा की। मौके पर रंजीता साहू ने न्योता भोज कराया। बच्चों को चावल, पापड़, बड़ा, आलूगुंडा, खीर परोसी गई।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने