उज्जैन। सिंहस्थ कुंभ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़े जाने को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण सोमवार को उज्जैन में बवाल हो गया। मस्जिद तोड़ने का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पत्थरबाजी की घटनाएं सुबह 10.30 बजे और दोपहर 12 बजे हुईं। आठ थानों में माहौल बिगाड़ने की रिपोर्ट दर्ज की गई है और 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच इंफ्लुएंसर पर भी एफआईआर की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिंहस्थ 2028 को लेकर सभी पक्ष सहमति से काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सुबह शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चिह्नित 15 में से 12 धर्मस्थल हटाए गए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 1.5 किमी क्षेत्र की सड़क 15 मीटर चौड़ी की जाएगी। कुल 272 संरचनाएं प्रभावित होंगी। क्षेत्र में आने वाले 15 में से 12 धर्मस्थल हटाए जा चुके हैं। सड़क के दायरे में शाही मस्जिद का भी करीब 9 फीट लंबा और चार फीट चौड़ा हिस्सा आ रहा है। दस्तावेज में मस्जिद के 100 साल से ज्यादा पुरानी होने की पुष्टि होती है जबकि इमाम का दावा है कि यह 600 साल से अधिक पुरानी है।
शाही मस्जिद तोड़ने की अफवाह से उज्जैन में बवाल, पथराव... लाठीचार्ज
byThimmgarload.blogspot.com
-
0