कॉलेज में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का शुभारंभ


धमतरी। शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक के निर्देशन में हुआ। अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, राकेश साहू, जय हिन्दूजा उपस्थित थे। रामू रोहरा ने दीप को ज्ञान, प्रकाश, जागरूकता एवं आत्म चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि दीप प्रज्वलन भारतीय संस्कृति में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि दीप की ज्योति व्यक्ति को अपने भीतर ज्ञान एवं विवेक का प्रकाश जगाने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आशीर्वाद का दीया को सेवा संकल्प अभियान की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए विद्यार्थियों को इसके उद्देश्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रंजना साहू ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। 

रंजना साहू ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनके विचारों एवं रुचियों को जाना तथा उन्हें आत्मविश्वास, लक्ष्य के प्रति सजगता, व्यक्तित्व-विकास एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक, सहायक नोडल अधिकारी पंकज जैन, गोविंद प्रसाद साहू, डॉ. दीपमाला सूर्यवंशी, निशा तिवारी, डॉ. वेदवती देवांगन एवं आकांक्षा कश्यप का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने