हरिभूमि न्यूज रायपुर -- मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, आज महादेवघाट पर सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, दीप भारतीय संस्कृति में आशा, विश्वास, सकारात्मकता और प्रकाश का प्रतीक है। आज जलाया गया प्रत्येक 'आशीर्वाद का दीया' प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घाव जीवन की मंगलकामना के साथ ही सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का भी प्रतीक है। इस अवसर पर विराट दीपोत्सव एवं महाआरती 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम की संयोजक एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, श्रीमती कौशल्या साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित जनप्रतिनिधि, नागरिक, सनातन ध्वज वाहिनी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीयों के राजधानी रायपुर भी जगमग हुई। तेलीबांधा में सबसे बड़ा कार्यक्रम किया गया। इसी के साथ महादेवघाट में खारुन मैया की महाआरती और सवा लाख दीये जलाए गए। इन दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इसी के साथ राजधानी में 16 स्थानों पर भाजपा के कार्यक्रम हुए। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भी भाजपा ने आशीर्वाद का दीया जलाया। इसी के साथ शहर जिला भाजपा ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।
मुख्यमंत्री ने किया डेढ घंटे तक रोड शो सीएम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास से निकलकर शहर में आशीर्वाद की दीया जहां जहां जलाया गया था. उस मार्ग से गुजरे और देखा कि क्या माहौल है। मुख्यमंत्री ने तेलीबांधा तालाब के कार्यक्रम में कहा, अपने निवास में 7 बजे आशीवांद की दीया जलाने के बाद वे शहर का भ्रमण करने के लिए निकले। उन्होंने कहा, शहर में अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरे डेढ़ घंटे तक शहर का भ्रमण करने के बाद यहां पर 8.30 बजे पहुंचे हैं।
प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महामंत्री नवीन मार्कंडेय, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रवेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं कार्यकर्ताओं ने 11000 चिए जलाए तथा दीप मलिका सजाई। भाजपा द्वारा शहर कई कई स्थानों पर आशीर्वाद का वीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अतिथि भी तय थे। जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड के कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, शारदा बैंक से एमजी रोड, गुरुनानक चौक, फूल चौक, तात्यापारा आजाद चौक तक अतिथि पुरंदर मिश्रा. टाटीबंद बगाली मंदिर अतिथि राजेश मूणत, कटोरा तालाब गार्डन अतिथि सुनील सोनी, अटल प्रतिमा अतिथि मोतीलाल साहू, स्वामी विवेकानद सरोवर बूढ़ातालाब अतिथि केदारनाथ गुप्ता, शंकरनगर चौपाटी अतिथि संजय श्रीवास्तव, पुराना धमतरी रोड अतिथि राजीव अग्रवाल, बिरगाव अतिथि नंदकुमार साहू समेत रायपुर के 1479 बूथों में आशीर्वाद का दीया जलाया गया।
अंजय शुक्ला ने जलाया आशीर्वाद का दीया रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सत्य साई हॉस्पिटल में जिन बच्चों का यहां ऑपरेशन हुआ, उन बच्चों और उनके अभिभावकों ने पीएम श्री मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाया। इस कार्यक्रम में पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अंजय शुक्ला युवा मोर्चा के प्रदेश पवाधिकारी अभिषेक धनगर, एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ।
शहर में कई कार्यक्रम भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए। प्राप्तः सुबह सभी वाडों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आभास हेर्जयों का सम्मान व शॉल-श्रीफल देकर भेजन कराया गया। मेकाहारा हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड में मरीजों को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम समापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद व कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण किया गया। जयस्तंभ चौक पर भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 87 लोगों ने अपनी स्वप्रेरणा से रक्तवान किया। पॉवर कंपनी में जलाए दीये छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आशीवाद का दीया पहल के अंतर्गत मुख्यालय सेवा भवन प्रांगण में 1100 दीये जलाए गए। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर संवा का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रदेशमर में फैले मैवानी कार्यालयों, उपकेंद्रों और विद्युत गृहों में भी दीये जलाए मद। सेवा भवन में आकर्षक रमोली भी बनाई गई थी।