अय्यर का इस प्रारुप में पहला शतक, नमन धीर का शानदार डेब्यूभारत की लगातार 10वें टी20 मैच में जीत। पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया


चंडीगढ़। भारत ने मंगलवार को

वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर लगातार 10वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जबकि डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर नमन धीर ने तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज को 171 रन पर रोक दिया और फिर अय्यर (नाबाद 102) तथा ईशान किशन (नाबाद 37) की 137 रन की साझेदारी के दम पर 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया । भारत के लिए नमन धीर ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर तीन विकेट झटके। कुलदीप यादव ने भी दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली। वेस्टइंडीज की शुरुआत हालांकि तेज रही। कप्तान शाई होप ने दूसरे ओवर में मयंक यादव के खिलाफ लगातार चार चौके जड़ दिए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मयंक की जगह तीसरे ओवर में अक्षर पटेल को गेंद सौंप दी। अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने कामिल पूरन को क्लीन बोल्ड किया।

CEAT

apollo TYRES INDIA

AN

श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर ठोकी सेंचुरी

भारतीय टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर जीत के हीरो रहे। उन्होंने 42 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी ठोकी। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। अय्यर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। 43 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के मारे। ईशान किशन के साथ अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 137 रन जोड़े। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 10 गेंद पर 21 रन बनाए तो संजू सैमसन के बल्ले से 11 रन निकले। ईशान किशन 27 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाज महंगे रहे।

होप-रदरफोर्ड ने संभाली

पारीः शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 34 गेंदों में 56 रन की आक्रामक पारी खेली। रदरफोर्ड ने कुलदीप के एक ओवर में दो छक्के और अक्षर के खिलाफ दो चौके व एक छक्का जड़ा। शाई होप ने भी 37 गेंदों पर 52 रन बनाए।

टी-20 में भारत के सर्वाधिक मेडन ओवर

ओवर

13

10

06

05

05

गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह

भुवनेश्वर कुमार

अक्षर पटेल

हरभजन सिंह

हार्दिक पंड्या

1-6 ओवर में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट मेडन

गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार

जसप्रीत बुमराह

अक्षर पटेल

04

हार्दिक पंड्या

रवि बिश्नोई

कितनी बार

06

04

02

02

616 रन साल 2026 में 16-20 ओवर के बीच सबसे ज्यादा बनाए है रदरफोर्ड ने

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने