बीजापुर समेत छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटा मानसूनः आज हल्की बारिश के आसार, राजनांदगांव में पारा 34° पार, दो दिन मौसम ड्राई

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी है। 8 अक्टूबर को बीजापुर समेत प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट गया। हालांकि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (शुक्रवार) प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

गुरुवार को राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

                           आज का मौसम

एक दो हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका 

अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम 23°C रह सकता है

                     शहरों में ऐसा रहा तापमान

शहर.             अधिकतम तापमान.     न्यूनतम तापमान

रायपुर.           33.9 डिग्री                 23.9 डिग्री.     

बिलासपुर.      31.4 डिग्री.                10.4 डिग्री

पेंड्रारोड.         31.4 डिग्री.                18.2 डिग्री

अंबिकापुर.     31.8 डिग्री.                18.6 डिग्री

जगदलपुर.     33.7 डिग्री.                 22 डिग्री

दुर्ग.              33.6 डिग्री.                 22.2 डिग्री

राजनांदगांव.  33.7 डिग्री.                 24 डिग्री

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में आज (शुक्रवार) मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने