4 साल का इंतजार खत्म... रायपुर-कुरूद के बीच कल दौड़ेगी मेमू ट्रेन


भास्कर न्यूज | कुरूद/धमतरी

पिछले 4 साल से लंबित केन्द्री-धमतरी बड़ी रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम कुरूद तक पूरा हो चुका है। आगामी 20 अक्टूबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर-कुरूद और रावघाट-रायपुर मेमू यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर दोपहर 2 बजे यह वर्चुअल कार्यक्रम होगा। पहले यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया था।

वर्तमान में धमतरी से रायपुर के बीच बसों का किराया काफी अधिक है, जहां यात्रियों से 140 से 150 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इस रूट पर मेमू ट्रेन शुरू होने से आम जनता को बेहद सस्ता, सुलभ और आरामदायक सफर मिलेगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस रूट पर रायपुर-कुरूद के बीच 2 मेमू ट्रेनें और रायपुर-रावघाट के बीच एक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी और ठहराव (स्टॉपेज) की जानकारी रेलवे जल्द

ही जारी करेगा। धमतरी को करना होगा 4 महीने इंतजारः भले ही कुरूद तक ट्रेन सेवा शुरू हो रही है, लेकिन धमतरी शहर

धमतरी। मेमू ट्रेन अभी अभनपुर से रायपुर के बीच चल रही है।

किराए में होगी बचत, सुधरेगी कनेक्टिविटी

वर्तमान स्थिति- रायपुर से धमतरी तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में रायपुर से अभनपुर-राजिम तक ट्रेनें चल रही हैं और 20 अक्टूबर से कुरूद तक का रास्ता खुल जाएगा।

मुख्य स्टेशन व हॉल्ट- इस रूट पर रायपुर, केन्द्री (नवा रायपुर), अभनपुर, कुरुद और धमतरी मुख्य स्टेशन हैं। इसके अलावा चटौद, सिरी, सरसोंपुरी और सांकरा को पैसेंजर हॉल्ट बनाया गया है।

के लोगों को अपने स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। साल 2019 में तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस 70 किमी लंबी ब्रॉडगेज लाइन के लिए 550 करोड़ रुपए की मंजूरी

किराए में बचत- बसों के 150 रुपए तक के महंगे किराए के मुकाबले रेलवे का मेमू सफर आम नागरिकों और दैनिक यात्रियों के लिए आर्थिक रूप से गेम चेंजर साबित होगा।

कनेक्टिविटी में सुधार-

रायपुर-कुरूद के साथ-साथ रायपुर-रावघाट ट्रेन शुरू होने से + छत्तीसगढ़ के अंदरूनी और बस्तर से सटे इलाकों की रायपुर से कनेक्टिविटी बेहद मजबूत होगी।

दी थी। कोरोना काल के कारण यह प्रोजेक्ट जो 2022 में पूरा होना था, वह पिछड़ गया। रेलवे ने अब फरवरी 2027 तक धमतरी स्टेशन और टर्मिनल का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने