दुगली जंगल में सगौन-साल पेड़ की कटाई का आरोप


नगरी-सिहावा। वन परिक्षेत्र दुगली कार्यालय मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर सिंगपुर मार्ग से लगे जंगल क्षेत्र में ट्रैक्टर के माध्यम से बड़ी मात्रा में सगौन, साल सहित अन्य इमारती लकड़ियों के गोलों का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर ट्रॉली में बड़े-बड़े लकड़ी के गोले भरे हुए दिखाई दिए। मामले के सामने आने के बाद वन क्षेत्र में लकड़ी के अवैध कटान एवं परिवहन को लेकर वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में उसकी क्षमता के अनुरूप बड़ी संख्या में इमारती लकड़ी के गोलों को भरकर ले जाया जा रहा था। लकड़ियों में सगौन और साल के साथ अन्य प्रजातियों की लकड़ी भी दिखाई देने की बात कही जा रही है। मौके पर मौजूद जब ट्रैक्टर चालक से लकड़ी के संबंध में जानकारी ली गई तो चालक ने लकड़ी को योगेंद्र के यहां ले जाने की बात बताई। स्थानीय लोगों के अनुसार लकड़ियों में कई बड़े और कच्चे लकड़ी भी शामिल थे। कुछ लकड़ियों को आरा मशीन से काटे बड़े-बड़े गोले ट्राली में भरा दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जंगल क्षेत्र से इतनी बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी कहां से काटी गई और इसे परिवहन करने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास वैध अनुमति एवं आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं। कुछ लोगों का कहना है कि वन क्षेत्र में लंबे समय से इमारती लकड़ी के कटान एवं परिवहन रोड पर आए दिनों देखने को मिल रही हैं। रोड किनारे जंगल में बड़े-बड़े कटे हुए टूठ दिखाई दे रहे हैं। कर्मचारी शनिवार व रविवार को छुट्टी पर रहते हैं जो कि शुक्रवार की शाम से ही निगरानी भगवान भरोसे छोड़कर चले जाते है। इसका फायदा उठाकर तस्करों के द्वारा अवैध कटाई व परिवहन किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने