धमतरी। पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मगरलोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। 14 सितम्बर को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम बिरझूली स्थित दिलीप साहू के सीमेंट गोदाम के सामने उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05-9531 चाबी सहित खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। थाना मगरलोड में धारा 303 (2) बीएनएस के अपराध कर तहत पंजीबद्ध विवेचना शुरू की गई। विवेचना व सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने देशी शराब भट्टी के पास चन्द्रदेव ध्रुव पिता स्व. लालजी ध्रुव राजाडेरा निवासी को मोटरसाइकिल चलाते हुए रोका। पूछताछ के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उसे थाने लाकर गवाहों के समक्ष बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बिरझूली से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल विधिवत जब्त की गई है। उसके विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सीमेंट गोदाम के सामने से बाइक चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार. शराब भट्टी के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
byThimmgarload.blogspot.com
-
0