मगरलोड में कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश का पुतला वोट चोरी के विरोध में निकाला गया पैदल मार्च


नवभारत रिपोर्टर । मगरलोड।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध मे रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मगरलोड के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान बस स्टैंड मगरलोड पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। विनीत बाफना ने वोट चोरी के आरोपों को लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाताओं का विश्वास कायम रखने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रक्रिया में कथित

अनियमितताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं का विश्वास कायम रखने की मांग उठाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी कृष्णा मरकाम, जिला कांग्रेस महामंत्री डीहूं साहू, जगजीत सिंह, दीपा साहू, रुखमनी सिन्हा, कांति साहू,

कुसुमलता साहू, हेमंत देवांगन, रवि निर्वाण, डाकवर साहू, मोहन चक्रधारी, राजेश, लोकेश, लोकेश साहू, डॉ राजेंद्र, भूपेश सिन्हा, रेखनारायण, उज्जैन, उमेद, देवेंद्र, बुद्धेश्वर, हेमंत साहू, गंगा राम, कृष्णा साहू, सूरज, सुखी कुर्रे, यक्ष, फूलजी सिन्हा, नागेश, कमल, नेहरू साहू, दिनेश ठाकुर, टोंमन, दिलीप, संगेश, बिसहत, गुलाब, टार्जन, संतोष, प्रवक्ता गिरिश साहू साहू, चेतन, संतोष, शिवनारायण, भुनेश्वर, पुरुषोत्तम, हरिराम आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने