मगरलोड ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने भैंसमुंडी में गांजा बेच रही महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 740 ग्राम गांजा बरामद हुआ। स्कूटी और 1850 रुपए नकद भी जब्त किए गए। महिला को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मगरलोड थाने के सहायक उपनिरीक्षक दिनेश चंदेल के मुताबिक 19 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई हुई। सूचना थी कि भैंसमुंडी में नहर नाली के पास एक महिला घर के सामने गांजा रखकर ग्राहकों को बेच रही है। टीम ने दबिश दी। संदेही सीमा बेगम (36) को पकड़ा। स्कूटी क्रमांक सीजी 05 एम-3706 की डिक्की की जांच हुई। सीट के नीचे रखे थैले में छोटे-बड़े 45 जिपलॉक पॉलीथिन पाउच मिले। गांजा बिक्री की नकदी भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत 37 हजार रुपए बताई गई। स्कूटी की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए बताई गई।
नकद 1850 रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने सीमा बेगम के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।