मगरलोड में सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने चलाया स्वच्छता अभियान



 मगरलोड न्यूज़ :- कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के जन्मदिन के अवसर पर मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना पूरी टीम के साथ लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास को उनके जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया। उनके सेवा कार्यों से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से सामाजिक सरोकार और जनसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता रवि निर्वाण, मोहनलाल चक्रधारी, खिलावन साहू, चेतन बिनझेकर, लेखराम साहू, महमूद खान, तोरण सिंह, वेदराम कोशले, लोमेंश कोशले, हेमंत सेन सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस नेता योगेश साहू उपस्थित रहे।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नगर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने